फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   agression against government

आंदोलन की उपेक्षा को लेकर प्रशासन का पुतला फूंका

Mon, 09 Oct 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 09 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
दूनागिरि मंदिर से ट्रस्ट को खारिज कर वहां प्रशासनिक व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों ने चौराहे पर प्रशासन का पुतला फूंका, शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रधान संगठन सहित तमाम लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


11 अक्तूबर को क्षेत्र के शिक्षण संस्थान, सरकारी दफ्तर बंद कराने का निर्णय भी लिया गया है। दूनागिरि मंदिर सर्वदलीय संघर्ष समिति का आंदोलन 19वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन की उपेक्षा को लेकर समिति में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व आंदोलन को क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी सहित तमाम संगठनों ने समर्थन जता दिया है, अब आंदोलनकारी उग्र आंदोलन के मूड में हैं। इधर सोमवार को प्रशासन का पुतला जलाया गया। कहा कि मांग को लेकर तमाम प्रपत्र दिखाने के बावजूद प्रशासन सार्थक कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अक्तूबर को शिक्षण संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद कराए जाएंगे। 12 अक्तूबर को जिलाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा का घेराव और प्रदर्शन का कार्यक्रम है। पुतला दहन कार्यक्रम में उक्रांद जिलाध्यक्ष खीड़ा जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, हेम रावत, जगदीश बुधानी, कमला कैड़ा, राधा किरौला, विनोद भट्ट, महेश त्रिपाठी आदि शामिल थे।


इधर प्रधान संगठन के संयोजक लाल सिंह बिष्ट, राधा किरौला, नवीन मैनाली, विपिन पंत, हुकुम किरौला, चंद्रशेखर, सुरेश चंद्र शर्मा, दीपक बिष्ट, विरेंद्र मेहरा, केकेएस रावत, भुवन नाथ गोस्वामी, मदन मोहन कुमैया, कुंदन नेगी, धन सिंह बिष्ट, जोगा राम, ख्याली राम, मदन सिंह, प्रकाश चंद्र, आनंद पांडेय सहित तमाम प्रधान वहां आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed