{"_id":"5c3b7be7bdec227398363c3e","slug":"agra-transfer-of-ceo-of-cantonment-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी परिषद की सीईओ का आगरा स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी परिषद की सीईओ का आगरा स्थानांतरण
Sun, 13 Jan 2019 11:26 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सीईओ ज्योति कपूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कपूर का स्थानांतरण आगरा कैंट के लिए हो गया है। उनके स्थान पर अब उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बबीना कैंट के सीईओ अभिषेक आजाद पदभार संभालेंगे। बता दें कि सीईओ ज्योति कपूर रानीखेत में दो साल रहीं। इस दौरान कैंट क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए। देश की 62 छावनियों में रानीखेत कैंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान दिलाना उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
ज्योति कपूर ने बतौर मुख्य अधिशासी अधिकारी का पदभार रानीखेत में दो साल पूर्व संभाला था। इसके बाद नगर में कई विकास कार्य हुए हैं। उनके कार्यकाल में यहां किड्स पार्क, नेचर पार्क, रानीझील का विकास, रास्तों का निर्माण, विधायक निधि से बड़ी वाहन पार्किंग स्थल सहित कई कार्य हुए हैं। सीईओ की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि रानीखेत कैंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश की 62 कैंटों में तीसरा स्थान दिलाना रही है।
विज्ञापन
आज कैंट कर्मी देंगे सीईओ को विदाई
रानीखेत। सीईओ ज्योति कपूर का स्थानांतरण होने पर कल 14 जनवरी को कैंट कार्यालय में समारोह में उन्हें विदाई दी जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन