फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agitation of Diploma engineers

डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Agitation of Diploma engineers
लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय अल्मोड़ा प्रांगण में प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल होने के बाद बिना जांच के दुगड्डा के दो अभियंताओं को निलंबित करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। इंजीनियरों ने अल्मोड़ा और बागेश्वर में प्रदर्शन कर अभियंताओं का निलंबन बिना शर्त वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन कर रहे इंजीनियरों ने कहा कि मामले में सरकार ने बिना जांच किए कार्रवाई की है। उन्होंने तत्काल निलंबन वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला सचिव एसएस डंगवाल, संगठन सचिव (कुमाऊं) मनोज महतोलिया, महासंघ जिला सचिव जीएस मनराल, मंडलीय मंत्री (कुमाऊं) बीसी कांडपाल, अशोक सिंह, पीसी पंत, प्रदीप जोशी, भावना पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ कुमाऊं मंडल की हुई वर्चुअल बैठक हुई। मंडलीय महामंत्री (कुमाऊं) विनोद चंद्र सनवाल ने बताया कि बैठक में निर्णय हुआ कि यदि अभियंताओं का निलंबन शीघ्र वापस नहीं लिया जाता है तो कुमाऊं मंडल के भी सभी सदस्य बहिष्कार कर विभागीय कार्य ठप करने को बाध्य होंगे।

बागेश्वर में संघ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर पूरन फर्त्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि बगैर प्रकरण की जांच और संबंधित इंजीनियरों का पक्ष जाने बिना निलंबन किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। वहां सचिव ईश्वर जोशी, विपिन चंद्र सनवाल, चंचल कोरंगा, भुवन जोशी, जीएस मेहरा, कैलाश आर्या, संतोष कुमार, मीनाक्षी पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed