फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agitation by asha in Almora

आशाओं ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Agitation by asha in Almora
आशा कार्यकर्तियों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे उक्रांद पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी। संवा? - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। आशा कार्यकर्ताओं का 12 सूत्री मांगों के लिए कार्यबहिष्कार जारी है। शनिवार को छठे दिन आशा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांग पूरी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आशाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, 21 हजार मानदेय देने आदि मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। आशाएं कई दिनों से आंदोलन कर रहीं हैं।
इसके बाद भी मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने पर अब आशाएं कार्यबहिष्कार कर रहीं हैं। इधर शनिवार को छठे दिन कार्यकत्रियों ने कार्यबहिष्कार के साथ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरकार पर उनकी अनसुनी का आरोप लगाया। इस मौके पर कमला बिष्ट, किरन आर्या, हेमा नगरकोटी, नीमा जोशी, विमला रावत, चंदा बिष्ट, मंजू चौहान, ममता आर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत, द्वाराहाट में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी
रानीखेत/द्वाराहाट। आशा कार्यकर्ताओं का 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर द्वाराहाट और ताड़ीखेत ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर उत्तराखंड क्रांति दल ब्लॉक इकाई ने कार्यकर्ताओं के आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया और सरकार से जल्द उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान करने की मांग दोहराई।
समर्थन देने वालों में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उक्रांद ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह, गोविंद ऐरड़ा आदि थे। वहां आयोजित सभा में उक्रांद नेताओं ने सरकार की ओर से उनकी मांगों की अनसुनी पर आक्रोश जताया।

धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष ललिता मठपाल, उपाध्यक्ष विमला आर्या, कोषाध्यक्ष आशा कांडपाल, आशा रौतेला, उमा पंत, लीला बिष्ट, चंपा अधिकारी, आशा मेहरा आदि थीं। रानीखेत में आंदोेलित आशा कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल परिसर में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed