फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agitation against incrochment

तहसीलदार को बैरंग लौटाया

Sat, 24 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला , द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला , द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Sat, 24 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Agitation against incrochment
 हितचिंतक भवन और स्याल्दे बिखौती मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन जारी है। वार्ता को पहुंचे तहसीलदार को आंदोलनकारियों की खरी खोटी सुननी पड़ी। आंदोलनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक अतिक्रमण नहीं ढहाया जाता तब तक बातचीत नहीं की जाएगी।   उन्होंने तहसीलदार को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

हितचिंतक बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरना जारी रहा। वार्ता के लिए धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार धनी राम आर्या को आंदोलनकारियों ने लौटा दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक अतिक्रमण हट नहीं जाता आंदोलन जारी रहेगा ।

विज्ञापन

 धरने पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह, विनोद जोशी, ओपी हरबोला, मुन्ना शाह, नरेंद्र अधिकारी, विपिन पंत, भुवन चौधरी, मृत्युंजय मैनाली, नागेश शाह, जगदीश बुधानी, खीम सिंह अधिकारी, आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल, महेश रौतेला, एमबी कांडपाल, तारा शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों का बैनर चोरी
शीतला पुष्कर मैदान में आंदोलनकारियों का बैनर चोरी होने से लोगों में आक्रोश है। आंदोलनकारियों का कहना है कि बैनर चोरी होने के बावजूद आंदोलनकारियों के उत्साह में कमी नहीं आएगी। इस बाबत आंदोलनकारियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed