फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dev Won Gold In Carem

कैरम में रुद्रपुर पीएमएस के छात्र देव दर्शन ने जीता स्वर्ण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dev Won Gold In Carem
रुद्रपुर पीएसी में विजेता टीम को ट्राफी देते डीएम नीरज खैरवाल व सेनानायक ददनपाल सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में चल रही पीएमएस स्कूलों की तीन दिनी तृतीय अंतर पुलिस माडर्न स्कूल प्रतियोगिता का समापन हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को सीनियर बालक वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी हरिद्वार के शाश्वत और बालिका में इशिका जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर कैरम प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 31वीं वाहिनी रुद्रपुर के देवदर्शन और बालिका में 40वीं वाहिनी हरिद्वार की आशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग बैडमिंटन में देहरादून पीएमएस के फरदीन खान और बालिका में 40 वीं वाहिनी हरिद्वार की कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक बैडमिंटन में पीएमएस देहरादून के सूरबीर और बालिका में प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रोशनाबाद के आदित्य प्रताप, बालिका में हरिद्वार 40वीं वाहिनी की निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक 800 मीटर रेस में पीएमएस रुद्रपुर के नीरज नेगी व बालिका में रोशनाबाद की कंचन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर प्रतियोगिता में रोशनाबाद के आदित्यराज और बालिका में स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रोशनाबाद के आदित्य व बालिका में स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में पीएमएस रुद्रपुर के हिमांशु और बालिका में दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग के लंबी कूद प्रतियोगिता में हरिद्वार के 40वीं वाहिनी के जीत राणा और बालिका में सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक व बालिका वर्ग वॉलीबाल में पीएमएस रुद्रपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डीएम नीरज खैरवाल और 31वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक ददनपाल ने विजेताओं और टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहां पर प्रधानाचार्य पूजा रानी, सहायक सेनानायक पीडी जोशी, राजेंद्र कोश्यारी, गिरीश जोशी, खुर्शीद अली, भुवन मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed