{"_id":"58c2dae44f1c1b8322dc5e3b","slug":"against-polythene","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन का छापामार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन का छापामार अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन के खिलाफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन मुस्तैद हो गया है। तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने नगर में व्यापारियों के यहां छापामारी अभियान चलाया। हालांकि व्यापारियों के यहां से पॉलिथीन अथवा प्लास्टिक के बैग नहीं मिले।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार सतीश बर्थवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, एसआई जावेद मलिक, उप राजस्व निरीक्षक पूरन नाथ गोस्वामी, जीवन चंद्र जोशी, ईश्वर मठपाल आदि ने सुबह जैसे ही छापामारी अभियान चलाया तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने 22 दुकानों में यह अभियान चलाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि व्यापारी कागज के लिफाफे और कपड़े के कैरी बैग का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन