फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Against alcohol

शराब के खिलाफ पनुवानौला में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

Tue, 11 Apr 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 11 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Against alcohol
चंपावत में एक्सपायरी शराब नष्ट करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। पनुवानौला कस्बे से शराब की दुकानें हटाने की मांग को लेकर महिलाओं और क्षेत्र के लोगों ने आज कस्बे में जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अपराह्न दो बजे से चार बजे तक अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सड़क में जाम भी लगाया। भनोली के तहसीलदार के समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानी। बाद में अल्मोड़ा से पहुंचे एसडीएम विवेक राय, तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल, आबकारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट की महिलाओं की वार्ता हुई। निरीक्षण में अधिकारियों को कस्बे से कुछ दूरी पर एक कमरे में रखी शराब मिली। जिसे सीज कर दिया गया है। इसके बाद महिलाएं ने जाम खोला।      

विज्ञापन


आसपास के गांवों और कस्बे की महिलाएं और लोग दिन में 12 बजे पनुवानौला कस्बे में एकत्र हुए और उन्होंने शराब के खिलाफ जोरदार जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि न्यायालय के निर्देश के बाद कस्बे से हटाकर शराब की दुकानें पिछले दिनों एसएसबी गेस्ट हाउस के समीप खोल दी गई हैं, जो कि मानक के विपरीत हैं। महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए आज मदिरा की यह दुकानें बंद थी। महिलाओं ने दुकान के आगे भी धरना दिया। भनोली के तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा प्रदर्शनकारियों से वार्ता को पहुंचे, लेकिन उन्हें कुछ समय से लिए किसी कार्य के लिए दूसरे स्थान पर जाना पड़ा, तो महिलाएं भड़क गई और महिलाओं ने अपराह्न दो बजे से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सड़क में जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


बाद में जिला मुख्यालय से एसडीएम विवेक राय, तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल, आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पनुवानौला पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मदिरा की दुकानें मानक के विपरीत खोली गई हैं। महिलाओं ने अधिकारियों से शिकायत की कि कमरे के भीतर अवैध शराब रखी गई है। यहीं से शराब बेची जा रही है। अधिकारियों ने शटर खोला तो उसके भीतर 47 पेटी अंग्रेजी, नौ पेटी देशी और दो पेटी बीयर की बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम विवेक राय ने बताया कि जिस कमरे में शराब मिली है उसे सीज कर दिया गया है। बाद में प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। महिलाओं ने ऐलान किया है कि कस्बे में कहीं भी मदिरा की दुकानें नहीं खुलने दी जाएंगी। प्रदर्शन में  मंजू देवी, संतोषी, हीरा, सीता, गोविंदी, मीना, विमला, राधा, मुन्नी, शीला सांगा, कला देवी, हेमा जोशी, रेखा धस्माना, दीपा, तुलसी, आनंदी देवी, गीता, दीपा, मंजू, राधा देवी, जानकी, कलावती, गंगा, मोहनी, व्यापार मंडल महासचिव मनीष नेगी, हरीश नेगी, केदार सिंह बिष्ट, सुंदर बिष्ट, दीपक सिंह, पुष्कर आदि ने भाग लिया।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed