फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After three days, queue started in the hospital, OPD crossed 800

Almora News: तीन दिन बाद अस्पताल में लगी कतार, ओपीडी 800 के पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
After three days, queue started in the hospital, OPD crossed 800
अल्मोड़ा। तीन दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर के बाहर से मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। अस्पताल की ओपीडी 800 के पार रही।
विज्ञापन






यहां फिजिशियन, ईएनटी, बाल रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों के कक्षों के बाहर मरीजों की भारी भीड़ रही। कई मरीज सुबह से कतार में खड़े रहे और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के अलावा हवालबाग, धौलादेवी, लमगड़ा, सेराघाट और लोधिया सहित दूरस्थ क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। खून की जांच, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्ष, औषधि वितरण केंद्र के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिकित्सकों ने देखे मरीज

फिजिशियन - 160 से अधिक

सर्जन - 220 से अधिक

बाल रोग - 140 से अधिक

ईएनटी - 120 से अधिक

नेत्र सर्जन - 120 से अधिक


बदलता मौसम कर रहा बीमार, मरीजों की बढ़ रही कतार
जिले में टाइफाइड के मामलों में इजाफा, तीन माह में 40 से अधिक मरीज भर्ती
अल्मोड़ा। जिले में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल में टाइफाइड के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक रोजाना 10 से अधिक टाइफाइड के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी जैसे लक्षण हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि बारिश के मौसम में दूषित पानी, बासी भोजन से टाइफाइड संभावना बढ़ जाती है। बीते तीन महीनों में टाइफाइड 40 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया है। संवाद

बचाव के उपाय
- उबला या फिल्टर पानी पीएं
- संतुलित भोजन करें
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
- शौचालय और किचन साफ रखें
- कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं



जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर, मरीज परेशान

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर रहने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को एलर्जी, एक्जिमा, सफेद दाग और खुजली आदि रोगों से पीड़ित मरीज उपचार की आस में अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर के न मिलने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। बताया गया कि अस्पताल में रोजाना 40 से अधिक चर्म रोगी पहुंच रहे हैं। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के सोमवार को अवकाश से लौटने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। यहां रेडियोलॉजिस्ट बीते दस दिनों से अवकाश पर थीं। सोमवार को लौटने के बाद उन्होंने 22 से अधिक मरीजों की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed