फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aerosols are warming the Himalayan climate: Prof. Ram Chandran

हिमालयी जलवायु को गर्म कर रहे हैं एरोसोल : प्रो. राम चंद्रन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Aerosols are warming the Himalayan climate: Prof. Ram Chandran
अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान (जीबीपी-एनआईएचई) कोसी में भारतीय हिमालय क्षेत्र–2047: पर्यावरण संरक्षण एवं सतत सामाजिक-आर्थिक विकास विषय पर आयोजित तीन दिनी हिमालयन कॉन्क्लेव संपन्न हुई। पर्यावरणीय सततता, प्रदूषण और कचरा प्रबंधन सत्र में प्रो. एस राम चंद्रन ने हिमालय में जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण के उभरते परिदृश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एरोसोल हिमालयी जलवायु को गर्म कर रहे हैं। इसके दीर्घकालिक आंकड़ों की निगरानी आवश्यक है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा ने हिमालय संरक्षण के प्रति जन–जागरुकता और सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया। डॉ. जेसी कुनियाल ने हिमालयी नगरपालिकाओं के लिए माइक्रो बायो कंपोस्टिंग आधारित वेस्ट टू एनर्जी मॉडल प्रस्तुत किया। डॉ. रक्षक कुमार ने माइक्रोबियल तकनीकों और ग्लेशियल बैक्टीरिया के माध्यम से जैव उपचारण और जैविक कचरा प्रबंधन की संभावनाएं बताईं। जैव विविधता संरक्षण और प्रबंधन में डॉ. एसएस सामंत ने नवाचार नीति समुदाय के बीच अंतर को पाटने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

प्रो. ए खुरु ने चेतावनी दी कि पर्यटन दबाव के कारण हिमालय उच्चभूमि हॉटस्पॉट से डार्कस्पॉ की ओर बढ़ रहे हैं। प्रकृति आधारित समाधान आवश्यक हैं। डॉ. देवेंद्र सिंह ने हिमालय की समृद्ध ब्रायो–विविधता और पर्यावरणीय प्रभाव आंकलनों में ब्रायोफाइट्स को शामिल करने पर बल दिया। नवीन जुयाल ने बताया कि उच्च हिमालय में तापमान वृद्धि से हिमनद तंत्र अस्थिर हो रहा है। वेटलैंड और पीटलैंड प्रबंधन सत्र में डॉ. अरुण ज्योति नाथ ने रैमसर स्थलों में प्रबंधन योजनाओं की कमी और बढ़ते प्रदूषण, अतिक्रमण पर चिंता जताई। इस मौके पर अपूर्वा ठाकुर, डॉ. राजन कोट्रू, संस्थान के निदेशक डॉ. आईडी. भट्ट और भारत सरकार के पूर्व सचिव हेम पांडे ने भी विचार रखे। डॉ. के चंद्रशेखर ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed