फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Adwa in Almora

महिला संगठनों ने चौघानपाटा में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Adwa in Almora
चौघानपाटा अल्मोड़ा में प्रदर्शन करती महिला संगठनों की सदस्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) समेत अन्य महिला संगठनों ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं के जनतांत्रिक अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांद उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गर्भवती महिला की मौत की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों पर लगातार बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर थाने में महिला उत्पीड़न की शिकायतें सुनने के लिए अलग डेस्क का गठन किया जाए। आयकर श्रेणी में न आने वाले परिवारों को छह माह तक दस किलो प्रति यूनिट के हिसाब से मुफ्त राशन, छह माह तक प्रत्येक परिवार को 7500 रुपये की मदद दी जाए। मनरेगा योजना में रोजगार के दिन बढ़ाकर दो सौ किए जाएं। घरेलू कामगार महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनना चाहिए। उनके खातों में एक हजार रुपये प्रतिमाह राहत दी जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माताओं को न्यूनतम वेतन और पीपीई किट दिलाएं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में एडवा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पांडे, जिला सचिव पूनम तिवारी, ममता, ऋतु रावत, किरन राना, भानु पांडे, हीरा, जोगुली देवी, लक्ष्मी देवी, ग्रीन हिल्स की वसुधा पंत, महिला हाट की प्रभारी गीता पांडे, पुष्पा, महिला समिति की सचिव मंजू पंत, उपाध्यक्ष भावना जोशी, चौपाल की आशा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed