फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Admission in Medical Collage Almora

लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में डॉक्टरी की पढ़ाई शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Admission in Medical Collage Almora
Admission in Medical Collage Almora
अल्मोड़ा। लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से पढ़ाई शुरू हो गई है। पहले दिन कक्षाओं में पहुंचे एमबीबीएस के विद्यार्थी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम ने पिछले माह सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान का निरीक्षण किया था। टीम के निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए मान्यता मिली थी। इसमें राज्य कोटे की 85 और ऑल इंडिया कोटे की 15 सीटों को स्वीकृति मिली थी। पहली काउंसलिंग पूरी होने के बाद मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में राज्य कोटे के 85 में से 76 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद मंगलवार से सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा में पढ़ाई शुरू हो गई। कक्षा में पहले दिन आइस ब्रेकिंग पर पहला व्याख्यान हुआ। अभी दूसरी काउंसलिंग भी होनी है। दूसरी काउंसलिंग में नजदीकी मेडिकल कॉलेज मिलने की आस लगाए बैठे कई छात्र-छात्राएं कॉलेज नहीं पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। जल्द ही अन्य छात्र-छात्राओं के भी एमबीबीएस की कक्षाओं में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed