{"_id":"5cc73d7abdec2207382f9128","slug":"administration-started-preparations-for-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू कीं
Mon, 29 Apr 2019 11:37 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के फलसीमा में उदयशंकर नाट्य अकादमी में मतगणना प्रशिक्षण में मौजूद कार्मिक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 23 मई को राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में होने वाली मतगणना के लिए सोमवार को फलसीमा स्थित उदयशंकर नाट्य अकादमी में 871 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर ने भाग लिया।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जगमोहन सोनी ने कहा कि मतगणना कराने के लिए कार्मिकों को बेहद सतर्कता और सावधानी से कार्य करना होगा। नोडल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि 23 मई को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए 71 टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एचबी चंद ने कहा कि कार्मिक मतगणना की प्रक्रिया अच्छी तरह समझ लें। बिना अनुमति पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों और उनके द्वारा नियुक्त एजेंटों को मतगणना में शामिल होने के लिए एआरओ के माध्यम से पचिय पत्र ही प्रवेश मिलेगा। नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट डॉ. एसके उपाध्याय ने पोस्टल बैलेट की गणना के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण डॉ. अजीत तिवारी, एआरओ मोनिका, अभय प्रताप, प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश तिवारी, नोडल अधिकारी ईवीएम केसी आर्या, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, हेम तिवारी, विद्या कर्नाटक आदि मौजूद थीं।