फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Additional Secretary angry at slow pace of construction work

मेडिकल कालेज की धीमी गति पर अपर सचिव हुए नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Additional Secretary angry at slow pace of construction work
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते अपर सचिव, चिकित्सा शिक्षा अरूणेंद्र चौहान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अपर सचिव, चिकित्सा शिक्षा अरुणेंद्र चौहान ने सोमवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और निर्माण प्रगति की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के निर्माण की धीमी प्रगति से नाराज अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा अरुणेंद्र चौहान ने निर्माण एजेंसी को काम समय पर पूरा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम अपर सचिव ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सभी भवनों की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क और अन्य चीजों के बारे में अधिकारियों से पूछा और बजट की स्थिति पर भी चर्चा की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने अपर सचिव को अब तक की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बाद में अपर सचिव ने बेस अस्पताल में तैयार हो रहे मेडिकल कॉलेज के वार्डों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. विनय कुमार के अलावा मेडिकल कॉलेज के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed