फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   additional secrectary inspect the original of cosi

अतिरिक्त सचिव ने किया जीबी पंत संस्थान का भ्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
additional secrectary inspect the original of cosi
जीबी पंत पर्यावरण संस्थान का निरीक्षण करते अतिरिक्त सचिव रवि अग्रवाल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारत सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रवि अग्रवाल ने गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल का भ्रमण किया। उन्होंने संस्थान के ग्रामीण तकनीकी परिसर और प्रकृति विश्लेषण केंद्र का निरीक्षण भी किया और वैज्ञानिकों, शोध छात्रों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

अतिरिक्त सचिव ने संस्थान के कार्यों की समीक्षा की। शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर संस्थान द्वारा ग्रामीण परिवेश को किए जा रहे आजीविका सृजन और गुणवत्ता युक्त कार्यों को सराहा। उन्होंने संस्थान द्वारा संचालित राष्ट्रीय हिमालय मिशन की परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

परियोजना के अंतर्गत चयनित किए गए कोसी नदी के उद्गम स्थल कांटली गांव का भ्रमण भी किया। भ्रमण और बैठक में उनके साथ संस्थान के निदेशक डॉ. रणबीर रावल, वरिष्ठ वैज्ञानिक इंजीनियर किरीट कुमार, डॉ. जगदीश चंद्र कुनियाल, डॉ. गिरीश नेगी समेत अन्य वैज्ञानिक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed