{"_id":"64cbfa6494d869636b0b24c4","slug":"action-will-be-taken-if-the-medicine-written-from-outside-almora-news-c-232-1-alm1001-1405-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाहर से लिखी दवा तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाहर से लिखी दवा तो होगी कार्रवाई
Fri, 04 Aug 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत में उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उप जिला चिकित्सालय में की शिकायतें मिलने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन ने बृहस्पतिवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कहा कि यदि बाहर से दवा लिखी तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में लंबे समय से बाहर की दवा लिखने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने वाले मरीजों के सापेक्ष पर्याप्त दवा जन औषधी केंद्र में उपलब्ध होनी चाहिए। बाहर से दवा लिखने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष, ओटी काे भी देखा। वहीं उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप दीक्षित, हर्षवर्धन पंत सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।