Almora Crime: अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी चंपावत से गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
अल्मोड़ा में अपहरण कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी नाबालिग का अपहरण कर उसे चंपावत ले गया था। टीम ने किशोरी को उसके कब्जे से छुड़ाया।
विस्तार
अल्मोड़ा में अपहरण कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी नाबालिग का अपहरण कर उसे चंपावत ले गया था। टीम ने किशोरी को उसके कब्जे से छुड़ाया।
लमगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। उसके मुताबिक पटन गांव, चंपावत निवासी रोहित कुमार (19) उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। इधर, किशोरी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये पढ़ें- Nainital: नौ माननीय...अपने बूथ तक नही जिता पाए, निकाय में कैसे पलटेंगे बाजी; जानिए इन विधायकों के नाम
लमगड़ा के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।