फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accounts Committee Chairman and Reader becomes Divisional Secretary

 खाती फिर मंडलीय अध्यक्ष और पाठक मंडलीय सचिव बने

Thu, 31 Aug 2017 11:04 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accounts Committee Chairman and Reader becomes Divisional Secretary
मंडलीय अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

 एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के जीआईसी खाती फिर मंडलीय अध्यक्ष और पाठक मंडलीय सचिव बने अल्मोड़ा में हुए कुमाऊं मंडलीय अधिवेशन में नई मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जगमोहन सिंह खाती दोबारा मंडलीय अध्यक्ष और धीरेंद्र कुमार पाठक पांचवीं बार मंडलीय सचिव चुने गए। लोकेश कुमार कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह राणा संयुक्त सचिव और अजय कुमार जोशी प्रचार मंत्री बने।

विज्ञापन


परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मंडलीय अध्यक्ष पद पर जगमोहन खाती ने दोबारा भारी मतों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नितिन टंडन को 592 मतों से हराया। जगमोहन खाती को 688 मत, नितिश टंडन को 96, गिरीश चंद्र तिवारी को 81 मत प्राप्त हुए। मंडलीय सचिव पद पर धीरेंद्र कुमार पाठक लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 378 मतों से जीत दर्ज की। धीरेंद्र कुमार पाठक को 567 मत, नीतेश शर्मा को 189 मत, राजेंद्र प्रसाद वर्मा को 118 वोट प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर राजेंद्र सिंह राणा निर्वाचित हुए हैं। राजेंद्र राणा ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी चंचल लोसाली को 117 वोटों के अंतर से हराया। विजयी रहे राजेंद्र राणा को 498 और चंचल लोसाली को 321 वोट हासिल हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विजयी रहे लोकेश कुमार को 477 वोट मिले, जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी मिंटू सिंह राणा ने 358 वोट प्राप्त किए।
विज्ञापन


प्रचार मंत्री पद पर अजय कुमार जोशी 398 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने 262 वोटों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी पुलकित भारद्व्राज को 136 और अशोक शर्मा को 93 मत प्राप्त हुए। तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अभिषेक मित्तल संगठन मंत्री, संजय कुमार सांस्कृतिक मंत्री और प्रदीप कुमार मंडलीय आडिटर निर्विरोध बने। चुनाव प्रधानाचार्य प्रमोद नयाल के नेतृत्व में हुए। चुनाव के लिए कुल पंजीकृत 1265 मतदाताओं में से 875 ने वोट डाले। अल्मोड़ा जिले के 251, नैनीताल के 243, ऊधमसिंहनगर के 157, पिथौरागढ़ के 105, बागेश्वर के 63 और चंपावत के 56 कार्मिकों ने मतदान में भाग लिया। इस अवसर पर अधिवेशन संयोजक पुष्कर भैसोड़ा, महेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, जगमोहन रौतेला, धीरेंद्र पाठक, बलवीर सिंह, जगमोहन खाती, भुवन जोशी, हरिशंकर नेगी, नितिन कांडपाल, मनोज चौधरी, कैलाश बिष्ट, प्रमोद पांडे, अमरदीप, सौरभ चंद्र, रमेश तिवारी, रवींद्र पांडे, नागेंद्र जोशी, मोहित पांडे, मुकेश जोशी, पंकज जोशी, भुवन चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed