{"_id":"5ccdd880bdec2207167ec762","slug":"account-holder-afraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम डूबने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम डूबने का डर
Sat, 04 May 2019 11:52 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 04 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोसायटी के दफ्तर में कागजातों की चांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर में अनंत निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि. द्वारा खाता धारकों के रुपये हड़पने की जानकारी मिलने के बाद इस सोसाइटी से जुड़े अल्मोड़ा जिले के खाता धारकों में हड़कंप मच गया। दर्जनों की संख्या में खाता धारक एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने पैसे दिलाने की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने सोसाइटी के अल्मोड़ा शाखा के अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि अल्मोड़ा जिले में भी सैकड़ों लोगों ने इस सोसाइटी में करोड़ों रुपये जमा किए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अनंत निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि. की बागेश्वर शाखा बंद हो गई है और सोसायटी में कार्यरत प्रबंधक आदि जिम्मेदार लोग फरार हैं। इधर शनिवार को यह खबर जब अखबारों में छपी तो इस सोसायटी से जुड़े खाता धारक परेशान हो गए। पहले कई खाता धारक सोसायटी के माल रोड स्थित कार्यालय पहुंचे और खातों से पैसे दिलाने की मांग की, लेकिन शाखा से भुगतान नहीं होने पर दर्जनों खाता धारक एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सोसायटी के कर्ताधर्ताओं से पैसा दिलाने की मांग की। बाद में एसएसपी के निर्देश पर पहुंची पुलिस की टीम ने सोसायटी के माल रोड कार्यालय पहुंचकर प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया गया है कि जिले में अल्मोड़ा, रानीखेत, धौलछीना, सोमेश्वर आदि स्थानों पर करीब दो हजार खाता धारकों ने इस कंपनी में करोड़ों रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन