फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   accident

मैक्स खाई में गिरी, तीन की मौत

Tue, 19 Jan 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 19 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्द्वानी से सवारी लेकर गंगोलीहाट जा रही मैक्स जीप मंगलवार तड़के चौंसली के पास असंतुलित होकर 50 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में वाहन मालिक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतक और घायल गंगोलीहाट क्षेत्र के निवासी हैं। आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस कर्मियों ने घायलों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने चार घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने दुर्घटना पर शोक जताया है। डीएम ने दुर्घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इन सबके बीच बड़ा सवाल यह है कि मैक्स को रात में पहाड़ पर चलने की अनुमति कैसे मिल गई और कहीं पर भी इसकी जांच क्यों नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक मैक्स जीप (यूके 04 टीए 1070) सोमवार रात करीब 11 बजे हल्द्वानी से सवारी लेकर गंगोलीहाट जा रही थी। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे यह वाहन चौंसली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन मालिक जितेंद्र भट्ट (28) पुत्र काशीराम भट्ट निवासी गुप्तड़ी (गंगोलीहाट), प्रवीण सिंह खाती (35) पुत्र बसंत सिंह निवासी मल्ला गरखा (गंगोलीहाट), राजेंद्र सिंह उर्फ राजू (38) पुत्र चंद्र सिंह बसई तल्ली (दशाईथल) की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन सवार प्रहलाद सिंह (48) पुत्र सोबन सिंह सालन (पव्वाधार), दीपक (30) पुत्र जमन सिंह (गंगोलीहाट), हरीश कुमार (26) पुत्र जगत राम जड़ापानी (बेड़ीनाग), गंभीर सिंह (40) पुत्र मोहन सिंह और तारा देवी (39) पत्नी गंभीर सिंह घायल हो गए। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम और 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना पर आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी केएस नगन्याल पुलिस जवानों और फायर कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर काफी मशक्कत कर स्ट्रेचर से सड़क तक पहुंचाया गया और 108 सेवा से बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए बेस अस्पताल के डॉक्टरों ने चार घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है। एक अन्य घायल हरीश कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। इधर, डीएम सविन बंसल ने दुर्घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम सदर को जांचकर 15 दिन के भीतर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed