फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ABVP's campus started a relay hunger

एबीवीपी का परिसर में क्रमिक अनशन शुरू

Wed, 05 Aug 2015 01:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 05 Aug 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

दो सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से एसएसजे परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन चलता रहेगा।

विज्ञापन


पहले दिन क्रमिक अनशन पर छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर, पूर्व उपाध्यक्ष ललित बिष्ट, कमलेश भाकुनी, राज राणा बैठे।

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांग की कि बीएससी प्रथम वर्ष में सौ सीटें बढ़ाई जाएं। उन्होंने कहा कि बीएससी की स्ववित्त पोषित सीटों का शुल्क काफी अधिक है। यह शुल्क कम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


 प्रदेश सह मंत्री राजेंद्र राठौर ने आरोप लगाया कि बीएससी स्ववित्त पोषित सीटों में फीस के नाम पर कथित अनियमितता की गई है।

 छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल ने कहा कि कई छात्र-छात्राएं बीएससी में प्रवेश से वंचित हैं। जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

धरने पर पूर्व महासचिव विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, कुमाऊं सह संयोजक रविशंकर गुसाई, प्रमोद मिश्रा, मनीष बिष्ट, कमलेश भाकुनी, राज राणा, दयाशंकर, अक्षित पांडे, पंकज मेहता, राकेश जीना, ललित मोहन, हर्षवर्धन, अंकित गोयल, रजत बिष्ट, राहुल खोलिया, पंकज बोरा आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एनएसयूआई पदाधिकारियों ने परिसर में विज्ञान संकाय की स्ववित्त पोषित सीटों में प्रवेश प्रक्रिया जारी रखने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने विज्ञान संकाय प्रवेश समिति से मुलाकात की।

अधिकारियों ने बताया कि फीस में कमी को लेकर परिसर प्रशासन और संकायाध्यक्ष के मध्य वार्ता चल रही है। यदि भविष्य में फीस में कमी की गई तो प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त राशि लौटा दी जाएगी।


शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व महासचिव सुभांशु रौतेला, उपसचिव गोकुल सिंह खनी, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव रवि कुमार, जगदीश चुफाल, मोहन देवली, भगवंत सिंह, मनोज मेहरा, हीरा सिंह मेहता, प्रकाश कार्की, संजय बिष्ट, प्रवार, संजय तड़ागी, ललित सतवाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed