{"_id":"59494dd34f1c1bd1568b482d","slug":"abvp-raised-voice-against-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद की
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद कर दिए हैं। कहा कि शिक्षा मंत्री ने सरकारी विद्यालयों में सेवानिवृत्त अध्यापकों को नियुक्ति संबंधी बयान देकर युवाओं के सपनों पर कुठारघात किया है। शिक्षा मंत्री का यहां गांधी चौक चौराहे पर पुतला फूंका गया, कहा कि मंत्री ने यदि माफी नहीं मांगी तो उन्हें पद से हटाने को लेकर अभाविप आंदोलन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विभाग प्रमुख खीमानंद जोशी के नेतृत्व में अभाविप कार्यकर्ता यहां गांधी चौक पर एकत्रित हुए। जोशी ने कहा कि स्थापना काल से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षिक गतिविधियों के विकास को लेकर कार्य कर रहा है। छात्र-छात्राओं के हितों के लिए संघर्ष करते आया है। कहा कि शिक्षा मंत्री ने सरकारी विद्यालयों में सेवानिवृत्त शिक्षकों को नियुक्ति देने संबंधी बयान दिया है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बयान से शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं को धक्का पहुंचा है, अभाविप इस नीति का विरोध करेगा। कहा कि शिक्षा मंत्री को अपने इस बेतुके बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए और निर्णय वापस लेना चाहिए, नहीं तो अभाविप शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में नगर मंत्री मनीष भैसोड़ा, गौरव पांडे, अक्षय पांडे, दीपक, हिमांशु पांडे, गौरव, चंदन बजेठा, कमल अधिकारी, कुशाग्र, कपिल, रोहित, भरत चिलकोटी, मनीष, साहिल, त्रिलोक सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन