{"_id":"58bd99c74f1c1b7243dc4433","slug":"abvp-city-tricolor-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते एबीवीपी को कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रामजस कालेज में हुई कथित देश विरोधी घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिषद देश के विरोध में होने वाली घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
परिषद कार्यकर्ता एसएसजे परिसर में एकत्र हुए। परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा चौघानपाटा पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर परिषद के जिला संयोजक अशोक कनवाल ने कहा कि देश के विरोध में होने वाली किसी भी घटना को एबीवीपी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आज परिषद ने पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली है। परिषद देश विरोधी तत्वों को कड़ा जवाब देगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, प्रांत सोशल मीडिया सह प्रमुख संजय शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय सुयाल, नगर मंत्री भरत खाती, हितेश चतुर्वेदी, विनोद लटवाल, ललित कनवाल, नगर सह मंत्री शैलेश कोरंगा, नगर उपाध्यक्ष अनिल कनवाल, नगर कार्यकारिणी सदस्य पीयूष बोरा, भाष्कर पांडे, नगर प्रचार प्रसार प्रमुख विनय तिवारी, देवाशीष धानिक, सचिन पंवार, पवन गुंसाई, राजेश बिष्ट, प्रदीप राणा, मनीष फत्र्याल, मनोज भट्ट, शालिनी परगई, ज्योति मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन