फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aapada in Someshwar

रौल्याणागूंठ में आवासीय मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Aapada in Someshwar
सोमेश्वर के रौल्याणागूंठ में ध्वस्त मकान। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील के एक गांव में शनिवार की सुबह एक ग्रामीण का एक मंजिला आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। घटना के समय परिजन घर के भीतर नाश्ता तैयार कर रहे थे। मकान से पत्थर गिरते देख परिजन बाहर निकल आए। इसके कुछ क्षण बाद ही मकान धराशायी हो गया। घर के भीतर फंसे बच्चे को बचाने में परिवार का मुखिया घायल हो गया। परिवार ने अब अपने भाई के घर शरण ली है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रौल्याणागूंठ में शनिवार सुबह करीब आठ बजे कैलाश राम (40) पुत्र दनी राम का एक मंजिला मकान टूट गया। घटना के वक्त परिजन घर के भीतर नाश्ता बना रहे थे। मकान से पत्थर गिरते देख किसी अनहोनी के चलते परिजन आनन फानन में बाहर निकल आए, लेकिन एक छोटा बच्चा घर के भीतर ही फंस गया। परिवार के मुखिया कैलाश राम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्चे को भी सकुशल बाहर निकाल लिया। बच्चे को बचाने के प्रयास में कैलाश चोटिल हो गए। परिजन कैलाश राम को निजी वाहन से कौसानी ले गए। यहां से 108 के माध्यम से उसे अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। नायब तहसीलदार निशा रानी, राजस्व उपनिरीक्षक आनंद राम, रवि मोहन बिष्ट, सोमेश्वर थाने के एसओ राजेंद्र बिष्ट घटना स्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इधर राजस्व विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के तौर पर 54 सौ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। कैलाश राम ने बच्चे अब उसके भाई के घर में रह रहे हैं। पीड़ित परिवार ने जल्द मुआवजा राशि देने की मांग की है। कैलाश राम मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन करता है। आशियाना ढहने से वह बेघर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed