फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aapada in Garur

भूस्खलन से गरुड़ में 12 आवासीय मकान खतरे की जद में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Aapada in Garur
गरुड़ के कुलाऊं में खतरे की जद में आया घर - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र सोमवार की रात पांच घंटे मूसलाधार बारिश होने से कुलाऊं, नौगांव, गढ़खेत, और लाहुरघाटी दस आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए है। प्रभावित परिवार के सदस्य रात पड़ोसियों के वहां काटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में सोमवार की रात चार घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। भूस्खलन से तल्ला कुलाऊं निवासी भूपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, खड़क सिंह, जीवन सिंह, रघुवीर सिंह, गढ़खेत निवासी आनंद गढ़िया, कांतुली देवी, नवीन कुमार, नौगांव निवासी दलीप सिंह बिष्ट और नरेंद्र सिंह बिष्ट ढिकुुरा मदन सिंह, बाला सिंह का मकान खतरे की जद में आ गए है। प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने सुरक्षा की दृष्टि से रात अपने पड़ोसियों के घरों में काटी। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान नौगांव शांती देवी, कृष्णा भंडारी ने आपदा ग्रस्त इलाकों को भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिष्ट ने मौके से विभागीय अधिकारियों को क्षति के जानकारी दी। मनाखेत के बीडीसी सदस्य रंजीत रावत, जैसर की प्रधान चंपा पांडे, सुनील पांडे, गढ़खेत के पूर्व प्रधान भुवन चंद्र आर्या ने अपने-अपने इलाके में भ्रमण कर क्षति की रिपोर्ट प्रशासन को दी। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार आपदा ग्रस्त लाहुर घाटी के खारी, दाड़िखेत, जाख, सैलानी, हरबाड़ का भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। परिहार ने डीएम से आपदाग्रस्त क्षेत्र लाहुरघाटी का भ्रमण क्षति का आकलन संबधित विभाग से अधिकारियों से शीघ्र कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed