फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   aap put up an exhibition of bad pictures of schools

आप 15 को प्रत्येक जिले में लगाएगी स्कूलों की बदहाल तस्वीरों की प्रदर्शनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
aap put up an exhibition of bad pictures of schools
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी का सेफ विद स्कूल अभियान जारी है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोेशी ने बताया कि पार्टी के तीन दिन चले अभियान को लोगों का काफी समर्थन मिला है। अब अभियान 12 जनवरी तक चलेगा। आप 15 जनवरी को प्रदेश के प्रत्येक जिले में स्कूलों की बदहाल तस्वीरोें की प्रदर्शनी भी लगाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा राज्य में तीन दिन तक चलाए गए सेफ विद स्कूल अभियान को राज्य के लोगों का भारी समर्थन मिला है। यह अभियान 12 जनवरी तक चलेगा। अभियान से जुड़ते हुए प्रदेश के सैकड़ों लोगों ने उत्तराखंड के बदहाल स्कूलों की तस्वीरें साझा की हैं। लोगों ने जर्जर हो चुके स्कूलों की सेल्फी लेकर इन स्कूलों की सच्चाई दिखाई। पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने आप पार्टी के व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो और फोटो अपलोड किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई ऐसे स्कूल के भवन हैं जो जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। इन स्कूलों में बच्चे और शिक्षक अपनी जान जोखिम में डाल कर पढ़ने और पढ़ाने को मजबूर है, लेकिन सरकार को बच्चों और शिक्षकों के जीवन से कोई सरोकार नहीं है। 15 जनवरी को आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी तेरह जिलों में बदहाल और जर्जर हो चुके स्कूलों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाएगी, ताकि जनता के सम्मुख वास्तविकता सामने आ सके। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि आखिर शिक्षा को लेकर भाजपा आरै कांग्रेस की सरकारें कितनी गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed