फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   AAP protested in almora bageshwar against the price rice in electricity bills

आप कार्यकर्ता बोले-सीएम को लगाएंगे बिजली बिलों की भभूति का तिलक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
AAP protested in almora bageshwar against the price rice in electricity bills
अल्मोड़ा/रानीखेत। उत्तराखंड में बढ़ते बिजली के बिलों की दरों के विरुद्ध आम आदमी पार्टी मुखर है। बुधवार को चौघानपाटा में विद्युत कार्यालय के समीप आप ने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बिजली के बिलों को प्रतीकात्मक रूप से आग लगाकर सरकार को चेतावनी दी। आगामी 10 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने और बिजली के बिलों की भभूति से सीएम को तिलक लगाकर सद्बुद्धि देने की कामना करेंगे।
विज्ञापन

आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अन्य राज्य यहां से बिजली खरीद अपने प्रदेश की जनता को कम दरों में बिजली दे रही है और यहां सरकार लगातार बिजली के बिलों में बढ़ोतरी कर रही है। कहा उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र कदम उठाने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महासचिव जागमोहन फर्त्याल, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह, प्रदेश महासचिव नीरज सिंह, सौरभ पांडे, नवीन चंद्र आर्य, संदीप नयाल आदि थे। रानीखेत में वरिष्ठ नेता अतुल जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता के साथ किए जा रहे छलावे को बर्दाश्त नहीं करेगी। वहां मीडिया प्रभारी प्रशांत बिष्ट, प्रभु दयाल, भूपाल सिंह नेगी, अलीम भाई, नजीर भाई, कृपाल मेहरा, करण जोशी, अभिषेक भंडारी आदि थे।
विज्ञापन

बागेश्वर में धरने पर बैठे कार्यकर्ता
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी ने बिजली के बढ़ते दामों और काटे विद्युत संयोजनों के खिलाफ यूपीसीएल कार्यालय परिसर में धरना देने के साथ ही प्रदर्शन कर विरोध जताया। एसडीएम और यूपीसीएल के ईई को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। बागेश्वर में आप के प्रदेश संगठन मंत्री सुंदर धौनी के नेतृत्व में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बिजली के दाम बढ़ रहे हैं। लोगों के लिए बिजली का बिल चुका पाना मुश्किल हो गया है। धरना प्रदर्शन में आप जिलाध्यक्ष पूरन सिंह मेहता, नवल किशोर, आनंद भंडारी, मोहन सिंह नेगी, कमल राम, महिपाल मेहता, अजय कोहली, हीरा रावल, प्रमोद कुमार, सूरज कुमार, उमा शंकर, महेश नगरकोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed