{"_id":"65205348feed42802f0d1804","slug":"aap-protested-against-the-arrest-of-rajya-sabha-mp-almora-news-c-232-1-shld1003-3706-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आप ने राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आप ने राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
Sat, 07 Oct 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
गाँधी पार्क में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में चौघानपाटा में प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा सरकार द्वेष भावना से काम कर रही है जो लोकतंत्र के हित में नहीं है।
शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के यूथ विंग जिला अध्यक्ष दानिश कुरैशी ने कहा कि करीब दिल्ली में पिछले 15 माह से शराब मामले की जांच चल रही है, इसमें विभिन्न जांच एजेंसियों को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
पार्टी की तरफ से सवाल उठाए जाने से बौखलाई भाजपा सरकार ने राज्यसभा सांसद को गिरफ्तार कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों कर दुरुपयोग कर स्वच्छ छवि के नेताओं को बदनाम कर रही है। संयुक्त विपक्ष का गठबंधन और देश की जनता जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन
यहां प्रदेश उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, अल्पसंख्यक मार्चा के जिलाध्यक्ष मुमताज खान, रेशमा अंसारी, सबाना अंसारी, अमित भट्ट, दीपक भट्ट, अजय भट्ट, मुकेश अधिकारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद