{"_id":"60b527548ebc3e958715ebdb","slug":"aam-aadmi-party-started-public-service-campaign-almora-news-hld426161444","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने शुरू किया जनसेवा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने शुरू किया जनसेवा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस से बचाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप)ने क्षेत्र को सैनिटाइजशेन कर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को हरसंभव सुविधा दिलाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वह जन सेवा अभियान चला रही है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में सोमवार को इस अभियान की शुरुआत हुई। पार्टी अब नगर समेत क्षेत्रभर में सैनिटाइजर, मास्क, ऑक्सीमीटर समेत अन्य राहत सामग्री बांटेगी।
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि अभियान में उनके पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों का विशेष योगदान है, जिन्होंने देश-विदेश से अल्मोड़ा की जनता की सेवा के लिए राहत सामग्री भेजी है। आप के कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक कोरोना से जुड़ी सामग्री पहुंचाने का जिम्मा लेंगे। पार्टी के स्वयंसेवक की मेडिकल विशेषज्ञों की ओर से ऑनलाइन ट्रेनिंग कराई जाएगी। इन्हें गांव-गांव में अपने स्तर से कोरोना और ब्लैक फंगस की जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांवों में ऑक्सीजन स्तर और स्क्रीनिंग के बाद कोई व्यक्ति बीमार पाया गया तो उसका सीधे डॉक्टरी परामर्श कर सही समय पर उपचार, दवाइयां आदि दी जाएंगी।
मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे परिवारों को राहत सामग्री के रूप में राशन और अन्य सामग्री भी दिलाई जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने विपरीत परिस्थितियों में भी सड़क में उतर लोगों की सहायता करने और अभियान में मदद करने वालों का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, संदीप नयाल, अखिलेश टम्टा, नवीन चंद्र, जगमोहन सिंह फर्त्याल, एनएल शाह, प्रकाश कांडपाल, नीरज सिंह, एसआर बेग, खलील अहमद, अनीश अहमद, योगेंद्र अधिकारी, दिनेश कुमार आदि रहे।