फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A youth from Kashipur died after drowning in Ramganga in Bhikiyasain

नहीं थम रहे आंसू: रामगंगा में डूबा घर का इकलौता बेटा, इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने गया था विशाल

Tue, 25 Jun 2024 12:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Jun 2024 12:07 PM IST
सार

इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक में दाखिला लेने के लिए काशीपुर से द्वाराहाट पहुंचे युवक की भिकियासैंण में रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को काशीपुर भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
A youth from Kashipur died after drowning in Ramganga in Bhikiyasain
भाई की मौत की खबर सुनकर आंसुओं पर काबू नहीं कर पाई बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक में दाखिला लेने के लिए काशीपुर से द्वाराहाट पहुंचे युवक की भिकियासैंण में रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को काशीपुर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि काशीपुर की सैनिक कॉलोनी निवासी विशाल बडौला (21) पुत्र चंद्र प्रकाश और उसके साथी रोहन नेगी (23) का बीटेक के लिए द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में चयन हुआ था। रविवार को वह अपने साथी और उसके पिता संजय पाल सिंह नेगी के साथ द्वाराहाट पहुंचा। तीनों घूमने के लिए भिकियासैंण पहुंचे और गर्मी अधिक होने पर उन्होंने रामगंगा नदी में नहाने का मन बनाया। जैसे ही विशाल नदी में उतरा तो वह भंवर में फंस गया। साथी और उसके पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह नदी से निकालकर 108 से सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसे काशीपुर भेजा। चौकी प्रभारी संजय जोशी ने कहा कि डूबने से युवक की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर बनने की हसरत रह गई अधूरी
इंजीनियर बनने का सपना लेकर विशाल प्रवेश के लिए अपने साथी के साथ द्वाराहाट पहुंचा। दोनों खुश थे कि सोमवार को उनका प्रवेश होगा और वे अपने सपने को साकार करने की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन विशाल की यह हसरत अधूरी रह गई। प्रवेश लेने से पहले ही मौत उसे भिकियासैंण खींच ले गई। इस घटना में पिता को अपने बेटे को इंजीनियर देखने का सपना भी पूरी तरह टूट गया।

चार दिन के भीतर रामगंगा में डूबने से दो युवकों की मौत
रामगंगा में डूबने से बीते चार दिनों में दो युवकों की मौत हुई है। बीते बृहस्पतिवार को क्षेत्र में खच्चरों से सामान ढोने का काम करने वाला मुजफ्फरनगर निवासी 19 वर्षीय युवक भी रामगंगा नदी में डूब गया था। लोगों को उसका शव नदी में उतराता दिखा। इस घटना के ठीक चार दिन बाद काशीपुर के युवक की भी डूबने से मौत हो गई।


नदियों में नहाने पर नहीं लगा प्रतिबंध, काल के गाल में समा रहे हैं लोग
अल्मोड़ा जिले में बहने वाली नदियां लोगों की मौत का भी कारण बन रही हैं। आए दिन लोग इनमें डूबकर काल के गाल में समा रहे हैं लेकिन इस पर प्रतिबंध नहीं लग रहा। बीते वर्ष जिला मुख्यालय के नजदीक विश्वनाथ के पास सुयाल नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई थी। शेराघाट में भी एक युवक नदी में डूब गया था। अब रामगंगा नदी में चार दिन के भीतर डूबने से दो युवकों की मौत हुई है। सभी घटनाओं में मृतक नहाने के लिए नदी में उतरे थे। नदियों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में न तो चेतावनी बोर्ड हैं और न ही इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए गंभीरता दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed