फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   a young man hanging in a tree

युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी

Wed, 12 Jul 2017 10:49 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Jul 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
 a young man hanging in a tree
शव से कुछ दूरी पर गिरी मोटरसाइकिल। - फोटो : अमर उजाला

 मासी से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर सड़क से करीब सौ मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस स्थान से करीब पांच सौ मीटर पहले सड़क के नीचे एक नई बाइक भी गिरी है। मृतक की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस में मृतक का नाम भीम चंद्र निवासी जसपुर लिखा गया है। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।       

विज्ञापन

 
मृतक की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस में युवक का नाम भीम चंद्र (37) पुत्र सुरेश चंद्र ग्राम गड़ी नेगी जसपुर जिला ऊधमसिंह नगर लिखा है। अलबत्ता फोन नंबर न होने से उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है। राजस्व पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पेड़ में लटके शव के गले में रस्सी का फंदा लगा है। उन्होंने बताया कि मृतक गुलाबी कमीज और काली पैंट पहने है। कानूनगो खीमानंद त्रिपाठी, राजस्व उप निरीक्षक महेश तिवारी और इसरार अहमद ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया। राजस्व पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शव पर चोट के निशान आदि नहीं मिले हैं।      
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर गिरी बिना नंबर की नई बाइक ने मामले को और भी उलझा दिया है। बताया गया है कि कुछ लोगों ने बाइक को दो दिन पहले ही देख लिया था अलबत्ता शव पर नजर बुधवार की सुबह पड़ी। इसके बाद लोगों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed