फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A young man climbed a water tank dressed as Veeru from Sholay and threatened to commit suicide.

Almora News: शोले का वीरू बन पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, देने लगा जान देने की धमकी

Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a water tank dressed as Veeru from Sholay and threatened to commit suicide.
अल्मोड़ा। शोले का वीरू बन एक नशेड़ी युवक मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मनाया लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। इससे पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। बाद में उसे रेस्क्यू कर किसी तरह टंकी से नीचे उतारा।
विज्ञापन

नेपाली मूल का एक युवक शराब के नशे में लोअर माल रोड स्थित बेस अस्पताल के सामने पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक वहां से कूद कर आत्महत्या की चेतावनी देने लगा। स्थानीय लोगों ने युवक को पानी की टंकी पर चढ़ा देखा तो इससे वहां भीड़ लग गई। करीब डेढ़ से दो घंटा हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। युवक को नीचे आने के लिए मनाया लेकिन वह नहीं माना। युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया। रस्सी के सहारे युवक को पानी की टंकी से नीचे उतारा गया। उसके बाद उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि युवक को पुलिस ने टंकी से सकुशल उतारा। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed