{"_id":"57bf36344f1c1ba74bd4f218","slug":"a-year-later-only-7-50-lakh-were-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद जारी किए मात्र 7.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद जारी किए मात्र 7.50 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जन्म स्थली खूंट में 72 लाख रुपये लागत से पनीर प्लांट स्थापित होगा। प्रदेश सरकार ने इसके दुग्ध संघ अल्मोड़ा को 7.50 लाख रुपये भी अवमुक्त कर दिए हैं। इस प्लांट के लगने से क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पिछले साल मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 10 सितंबर को खूंट में पं. पंत जयंती कार्यक्रम के दौरान वहां पनीर प्लांट लगाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार ने पनीर प्लांट स्थापित करने के लिए दुग्ध संघ अल्मोड़ा को 72 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
सदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि शासन ने दुग्ध संघ अल्मोड़ा को पनीर प्लांट लगाने के लिए 7.50 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।
तिवारी ने कहा कि शेष धनराशि जल्द अवमुक्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द खूंट में पनीर प्लांट शुरू हो सके। इस प्लांट के शुरू होने से खूंट, शीतला खेत आदि क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन