{"_id":"6a703963ba44814c180b2019","slug":"a-woman-who-went-to-throw-cow-dung-near-her-house-was-attacked-by-a-tiger-in-almora-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: घर के पास गोबर फेंकने गई नवविवाहिता को वन्यजीव ने उठाया, ग्रामीणों ने ढूंढा तो मिला शव, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: घर के पास गोबर फेंकने गई नवविवाहिता को वन्यजीव ने उठाया, ग्रामीणों ने ढूंढा तो मिला शव, मचा कोहराम
Mon, 03 Aug 2026 12:17 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: Heera
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:17 PM IST
सार
शालिनी नेगी पत्नी रविन्द्र नेगी सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में गई थी। गोबर फेंकने के बाद काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
बाघ
विस्तार
सल्ट विकासखंड के डभरा सौराल ग्रामसभा के तोक घोड़ीधार में घर के पास खेत में गोबर फेंकने गई 19 वर्षीय नवविवाहिता को वन्यजीव उठा ले गया। उसका शव जंगल में मिला। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई कि हमलावर वन्यजीव बाघ था या तेंदुआ। वन विभाग की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शालिनी नेगी पत्नी रविन्द्र नेगी सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में गई थी। गोबर फेंकने के बाद काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। शालिनी की जेठानी उसकी तलाश में खेत पर गई तो वहां हालात अस्त-व्यस्त दिखे। गोबर की डलिया गिरी पड़ी थी। खेत में घसीटे जाने के निशान और खून के छीटे भी गिरे थे। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। घटना के बाद परिजन और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। शालिनी की तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद महिला का शव गांव से दूर जंगल से मिला।
विज्ञापन
टवन विभाग घटनास्थल से साक्ष्य जुटा जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीण हमलावर वन्यजीव की शीघ्र पहचान कर उसे पकड़ने, प्रभावित क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा और अन्य सहायता उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिला का शव जंगल में मिला। घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। उपलब्ध साक्ष्यों, पदचिह्नों एवं अन्य संकेतों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमला किस वन्यजीव ने किया था। मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- दीपक सिंह, डीएफओ, अल्मोड़ा वन प्रभाग