फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A wave of faith swelled at the Nanda Devi temple on Nandastami

Almora News: नंदाष्टमी पर नंदादेवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 31 Aug 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 31 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith swelled at the Nanda Devi temple on Nandastami
नंदाष्टमी पर नंदादेवी मंदिर में पूजा को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
अल्मोड़ा। नंदाष्टमी पर नंदादेवी मंदिर में मां नंदा सुनंदा के दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार के कल्याण का कामना की।
विज्ञापन


सप्तमी को कदली वृक्षों से निर्मित मां नंदा सुनंदा के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के पुजारी तारा चंद्र जोशी, राज पुरोहित नागेश चंद्र पंत, हरीश चंद्र पंत, यजमान चंद वंशज सोमेश्वर चंद्र सिंह, राज पुरोहित परिवार के दिनेश चंद्र पंत, दिवेश पंत, चंद्रेश पंत, कार्तिकेय पंत, आदित्य पंत, विवान पंत ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। नंदाष्टमी पर लोगों ने मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। एक सितंबर को नवमी पर प्रात चार बजे से पूजा होगी। रात्रि आठ बजे से राजवंश परिवार की ओर से नवमी पूजा की जाएगी। नंदादेवी मंदिर परिसर में माता की चौकी में धुष्मेश्वर महिला समिति की महिलाओं ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। वहां अध्यक्ष लता तिवारी, सचिव प्रीति बिष्ट, कोषाध्यक्ष राधी तिवारी, राधा बिष्ट, माधवी बिष्ट आदि ने प्रस्तुति देकर रंग जमाया। वहां मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक और सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी, मेला सह संयोजक रवि गोयल, व्यवस्थापक अनूप साह, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, मुख्य संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर उतरी उत्तराखंड की संस्कृति

अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के दौरान एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित स्टार नाइट में कलाकारों ने धमाल मचाया। लोक गायक प्रकाश काला के लाल बोतल शराबा तू छै बड़ी खराबा...गीत पर दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शक झूमने लगे।
लोक गायिका हेमा ध्यानी ने कजरा मोहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला कजरे ने ले ली मेरी जान....गीत की प्रस्तुति दी। गायक प्रकाश काला और सुंदर बाफिला ने भी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट और मनोज जोशी ने कलाकारों को सम्मानित किया।

रविवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में दिशा एकेडमी के कलाकारों ने भरतनाट्यम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। कव्वाली ने माहौल को सूफियाना रंग दिया तो वहीं कृष्ण लीला मंचन ने दर्शकों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। नेशनल योग आर्टिस्ट नाविक और रुद्रांशी ने योग की अद्भुत कलाओं का प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा दिश खुलीगे पहाड़ी नृत्य और राधा कृष्ण झांकी ने मेले की सांस्कृतिक विरासत को और भी जीवंत कर दिया। फूलों की होली भी आकर्षण का केंद्र रही। स्टार नाइट में दीवान कनवाल, अजय ढौंडियाल और मनोज आर्या ने गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed