फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A raid was conducted at the Jan Aushadhi Centre of the district hospital, irregularities were found.

Almora News: जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर छापा, मिलीं गड़बड़ियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A raid was conducted at the Jan Aushadhi Centre of the district hospital, irregularities were found.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में मिल रहीं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम अंशुल सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। जन औषधि केंद्र में निर्धारित जेनेरिक दवाओं के स्थान पर अन्य ब्रांडेड दवाओं के ऊंचे दामों पर विक्रय की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सबसे पहले केंद्र में उपलब्ध दवाओं का भौतिक सत्यापन कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में मौजूद सभी दवाओं की एक विस्तृत सूची तैयार की जाए। साथ ही जन औषधि (जेनेरिक) और अन्य ब्रांडेड दवाओं की अलग-अलग सूची बनाकर उनकी उपलब्धता, स्टॉक और खरीद संबंधी सभी अभिलेख का मिलान किया जाए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में केंद्र में उपलब्ध दवाओं की जांच पूरी होने तक सील कर दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला अस्पताल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान संचालन व्यवस्था की समीक्षा, नए सिरे से होगा टेंडर
जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्र के संचालन की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा की। अनियमितताओं को देखते हुए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तत्काल प्रभाव से केंद्र के संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कहा कि इस केंद्र का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था के तहत किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की गंभीर शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो और जनता को सस्ती जेनेरिक दवाएं मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed