फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A procession with school children for the road

सड़क के लिए स्कूली बच्चों के साथ जुलूस

Mon, 04 Dec 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 04 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
A procession with school children for the road
सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमेश्वर बाजार में जुलूस निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

चनौदा-सैजारी सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमेश्वर बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस में प्रदर्शनकारी सड़क निर्माण की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया। जुलूस में पुरुषों के अलावा स्थानीय महिलाओं और स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन


चनौदा-सैजारी मार्ग करीब आठ साल पहले स्वीकृत है, लेकिन अब तक नहीं बन पाया है। इस कारण भेटा बड़सीला, सैजारी, तीताकोट, धलरखोला, मेल्टी गांव आज तक यातायात से वंचित हैं। इससे गुस्साए इन गांवों के ग्रामीणों ने चनौदा, सोमेश्वर बाजार होते हुए जुलूस निकाला और तहसील कार्यालय प्रांगण पहुंचे। जुलूस में ग्रामीण आज दो-अभी दो, सड़क निर्माण करो आदि नारे लगा रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। कार्यालय में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के मौजूद नहीं रहने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और उनके खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया गया था, लेकिन प्रदेश में नई सत्तारूढ़ सरकार और प्रशासन ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को पांच किमी से अधिक पैदल चलना पड़ता है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए डोली में लाना ग्रामीणों की मजबूरी है, लेकिन जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन से भी पीछे नहीं हटेंगे। सभा में समिति के अध्यक्ष सुधीर टम्टा, उपाध्यक्ष आनंद राम, महासचिव विनोद भाकुनी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, गंधवऱ  जोशी, प्रकाश राम, सूरज राना, गोविंद सिंह, रमेश राना, कमल राना, एमएस राना, हीरा सिंह, गणेश दत्त आदि ने विचार रखे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed