फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A multipurpose building will come into existence in Peetna village with an expenditure of Rs 96 lakh

Almora News: पीतना गांव में 96 लाख रुपये से अस्तित्व में आएगा बहुउद्देशीय भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
A multipurpose building will come into existence in Peetna village with an expenditure of Rs 96 lakh
अल्मोड़ा। जागेश्वर के पीतना गांव में 96 लाख रुपये से बहुउद्देशीय भवन का निर्माण होगा। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को दी गई है। बहुउद्देशीय भवन के अस्तिव में आने से ग्रामीणों के लिए शादी-समारोह सहित अन्य सार्वजनिक कार्यों का आयोजन करना आसान होगा।
विज्ञापन

जागेश्वर क्षेत्र के पीतना गांव में ग्रामीणों को जल्द बहुउद्देशीय भवन की सौगात मिलेगी। बहुउद्देशीय भवन बनने से पीतना सहित बसंतपुर, चायखान और भनौली गांव के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीण निर्माण विभाग 96 लाख से बहुउद्देशीय भवन का निर्माण करेगा। शासन से विभाग को पहली किस्त के रूप में करीब 50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब उन्हें शादी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिविर आदि के लिए स्थान की तलाश करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। वहीं उन्हें समारोह के लिए महंगे हॉल के खर्च से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


आवास की भी होगी सुविधा
अल्मोड़ा। बहुउद्देशीय भवन के भूतल पर चार कमरों का निर्माण किया जाएगा। जहां कार्यक्रम में दौरान लोगों के ठहरने की सुविधा मिलेगी। जबकि प्रथम तल पर बहुउद्देशीय हॉल बनेगा। भवन में पेयजल, शौचालय आदि की भी व्यवस्था होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कोट
- बहुउद्देशीय भवन का प्रयोग सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को पहली किस्त जारी हो चुकी है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

संतोष पंत , डीडीओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed