फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A massive fire broke out in a beauty parlor in Almora, burning goods worth lakhs.

Almora News: अल्मोड़ा में ब्यूटी पार्लर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a beauty parlor in Almora, burning goods worth lakhs.
अल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में पार्लर के भीतर रखा लाखों का सामान जल गया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया जिससे आसपास की अन्य दुकानें और मकान आग की चपेट में आने से बच गईं। आग लगने का प्रारंभिक कारण बिजली कड़कने के बाद हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दुगालखोला में गोविंद सिंह बिष्ट के मकान की पहली मंजिल पर ममता बिष्ट वर्ष 2014 से ब्यूटी पार्लर का संचालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। वह पिछले एक सप्ताह से अपने पैतृक गांव गई है।
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब 4:30 बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठते देखा जिसके बाद उन्होंने मकान मालकिन बचुली बिष्ट को सूचित किया। मौके पर पहुंचे लोगों को दुकान पर ताला दिखा। पार्लर स्वामिनी ममता बिष्ट को फोन पर सूचना देने के बाद उनकी सहमति से ताला तोड़ा गया। ताला टूटते ही भीतर आग की लपटें धधक रही थीं। पार्लर में रखा कीमती फर्नीचर, कॉस्मेटिक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सभी सामान पूरी तरह आग की चपेट में आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवाओं पर उठे सवाल, नहीं लगा फोन
क्षेत्रीय लोगों ने तुरंत अपने घरों से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। सामाजिक कार्यकर्ता भारती पांडे ने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवा डायल 112 को कई बार फोन मिलाया लेकिन दोनों के ही नंबर लगातार व्यस्त आते रहे। कोई भी रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंची। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल की गाड़ी पहुंच जाती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। इस अग्निकांड से पार्लर स्वामिनी को लाखों का नुकसान हुआ है।


कोट
घटना की सूचना दोपहर में मिली जिसके बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। प्रथम दृष्टया बिजली और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। - मेसर जहां, राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी), देवली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed