फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A man returning from the Kumaon Festival was stopped by miscreants and assaulted.

Almora News: कुमाऊं महोत्सव से लौट रहे व्यक्ति की कार दबंगों ने रोकी, मारपीट की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
A man returning from the Kumaon Festival was stopped by miscreants and assaulted.
अल्मोड़ा। कुमाऊं महोत्सव देखकर घर लौट रहे एक व्यक्ति की कार को दबंगों ने बीच सड़क पर स्कूटी और बाइक लगाकर रोक दी। दंबगों ने कार सवार की जमकर धुनाई की। मारपीट में कार सवार के कपड़े फट गए और सामान गायब हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

देवेंद्र बसेड़ा निवासी ग्राम जाख ने कोतवाली में तहरीर दी। देवेंद्र के अनुसार वह 25 जून को रात करीब 11:58 बजे अपनी कार से अपने गांव के चार बच्चों को अल्मोड़ा में हुए कुमाऊं महोत्सव का मेला दिखाकर वापस घर लौट रहे थे। उनके आगे गांव के ही पंकज, अमन और करण अपनी-अपनी बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन

मटेला गांव स्थित आरटीओ कार्यालय के आगे माता रानी मंदिर के मोड़ पर चार लोग शराब के नशे में सड़क पर बाइक खड़ी कर हुड़दंग कर रहे थे। मोड़ पर उन्होंने हॉर्न बजाया। जैसे ही मोड़ पार कर आगे बढ़े तो इनमें से एक स्कूटी और एक बाइक में चार लोगों ने उनकी कार के आगे अपनी गाडियां लगाकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद इनमें सवार चार लोगों में से तीन लोग गोकुल बिष्ट, विनय बिष्ट और दीपक बिष्ट उर्फ बंटा निवासी मटेला उनका कार के पास आए। गाली-गलौज करते हुए कार की खिड़की से हाथ डालकर उनका गला पकड़ लिया। कार का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर खींच लिया। सभी ने मिलकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान उनके सिर, छाती, पेट, हाथ, कमर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान उनकी 1.5 तोले की सोने की चेन, स्मार्ट वाच, पैंट की जेब में रखे तीन हजार रुपये गुम हो गए। चश्मा तोड़ने के साथ ही मोबाइल फोन जमीन पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। कपड़े पूरी तरह फाड़ दिए। सभी आरोपियों ने जान से मारने का प्रयास किया। घटना के दौरान आरोपी कहते रहे कि इसे जान से मारना है। छोड़ दिया तो हम फंस जाएंगे। गांव के पंकज, अमन और करण उन्हें बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया। झाड़ियों में छिपते ही उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सहायता को कॉल की। पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें झाड़ियों से बाहर निकाला गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तीन नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ भावना कैंथोला ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed