फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A letter will be sent to the DM to operate the rehabilitation center

Almora News: पुनर्वास केंद्र संचालित करने को डीएम को भेजेंगे पत्र

Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A letter will be sent to the DM to operate the rehabilitation center
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उपशाखा अल्मोड़ा की मासिक बैठक संघ कार्यालय में हुई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से 15 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय सफेद छड़ी दिवस मनाए जाने और बेस अस्पताल के समीप स्थित पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) को संचालित किए जाने की मांग के लिए डीएम को पत्र भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शनिवार को महेंद्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रमणी भट्ट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सफेद छड़ी दिवस पर जरूरतमंद दृष्टि दिव्यागों को सफेद छड़ी बांटी जाएगी। कहा कि राष्ट्रीय महासचिव एसके रुंगटा को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर पांच नवंबर को दिल्ली में सम्मान समारोह आयोजित होना है। समारोह में शामिल होने के इच्छुक सदस्य 15 अक्तूबर तक इसकी सूचना दे दें। वहां डाॅ. बीएस राणा, जमशेद चौहान, डाॅ. जेसी दुर्गापाल, सुनैना मेहरा, हेम चंद्र जोशी, स्वाति तिवारी, अफराज अहमद अंसारी, अरूण आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed