फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A leopard attacked a man who had come home on leave and had gone out for a morning walk in almora

Almora: छुट्टी पर घर आकर सुबह की सैर के लिए निकले व्यक्ति पर तेंदुए का हमला, चार घंटे बाद इस हालत में मिले जमन

Thu, 03 Apr 2025 01:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 03 Apr 2025 01:21 PM IST
सार

अल्मोड़ा में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। चार घंटे की ढूंढखोज के बाद वे झाड़ियों में पड़े मिले। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें रानीखेत अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया है

विज्ञापन
A leopard attacked a man who had come home on leave and had gone out for a morning walk in almora
तेंदुए के हमले में गंभीर जमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छुट्टी में घर आकर सुबह की सैर पर निकले व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। चार घंटे की ढूंढखोज के बाद वे झाड़ियों में पड़े मिले। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रानीखेत अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया है। जमन सिंह दिल्ली की एक निजी संस्था में नौकरी करते हैं। वे छुट्टी पर घर आए थे।

विज्ञापन


बग्वालीपोखर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भंडरगांव निवासी जमन सिंह (58) पुत्र आन सिंह पर बुधवार सुबह छह बजे घूमने निकले थे लेकिन जब बहुत देर बाद भी नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजन, पुलिस और ग्रामीणों की खोजबीन के बाद लगभग चार घंटे बाद जमन सिंह बग्वालीपोखर कफड़ा मोटरमार्ग के पास झाड़ियों में घायलावस्था में पड़े मिले।
विज्ञापन


लोगों की मदद से उन्हें रानीखेत अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है उन पर तेंदुए ने हमला किया है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर गोपाल दत्त जोशी और वन विभाग की टीम ने प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed