फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A case has been registered for taking a loan by using fake certificates and fake signatures.

Almora News: जाली प्रमाण पत्र फर्जी हस्ताक्षर कर लोन लेने के मामले में मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered for taking a loan by using fake certificates and fake signatures.
अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा में तीन लोगों के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी का जाली प्रमाण पत्र, मोहर और फर्जी हस्ताक्षर कर ऋण लेने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में दिनेश नेगी निवासी ग्राम-जैचोली पोस्ट सोमेश्वर का कहना है कि अल्मोड़ा निवासी सुनील सिंह कठायत और कपिल धपोला ने स्वास्थ्य जांच संबधी ऋण फर्जी तरीके से लिया है। ऋण के आवेदन फाइल में मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा का जाली प्रमाण पत्र बनाकर फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का प्रयोग किया गया है। दिनेश का आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने उनकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स के नाम के कोटेशन, बिल और प्रमाण पत्र भी बैंक में फर्जी तरीके से जमा किए हैं। जबकि उनका दोनों व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है। उनका कहना था कि विगत वर्ष धिरेंद्र सिंह गैलाकोटी निवासी सरकार की आली का उनके कार्यालय व घर पर आना जाना रहता है।
विज्ञापन

उन्हें शक है कि इन्होंने मेरी फर्म के नाम से गलत तरीके से कोटेशन, बिल बनाकर और फर्जी मोहर बनाकर और हस्ताक्षर बिल, कोटेशन तैयार किए गए हैं। क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने इस प्रकार के बिलों की मांग की थी। इस संबंध में शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक अल्मोड़ा को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed