फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सराहा गया पौधार का शैक्षिक स्टाल

सराहा गया पौधार का शैक्षिक स्टाल

Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
Almora
Almora Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम के तहत संकुल संसाधन केंद्र पौधार और खत्याड़ी में बच्चों के बीच तमाम प्रतियोगिताएं हुई। संकुल संसाधन केंद्र पौधार की प्राथमिक स्कूल छाना ढौरा में हुई प्रतियोगिताओं के प्राथमिक वर्ग सामान्य ज्ञान में संगीता ढैला, चित्र में अभिषेक कुमार, कुर्सी दौड़ में अमित प्रथम रहे। फैंसी ड्रेस में निर्मल बाल विकास विद्यालय, जूनियर सामान्य ज्ञान में लोकेश कुमार, चित्र में गायत्री सतवाल, दौड़ में प्रिया आर्या, निबंध में प्रियंका अव्वल रहे। शैक्षिक स्टाल में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि जूनियर हाईस्कूल ढौरा के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र तिवारी थे। इस दौरान संकुल समन्वयक उर्मिला तिवारी, चंद्रशेखर पाठक, नंदन रौतेला, हरेंद्र बिष्ट, कुंजिका चौधरी, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

खत्याड़ी संकुल संसाधन केंद्र में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्मल, दिया कनवाल, मनीष, त्रिलोक, विशाल, पुष्कर, बीना, पंकज, स्नेहा, मनीष, अनीता, आशुतोष, अंजलि, करन, सूरज, राजेश, करन, सौरभ, विजय, सावित्री, साहिल, अंजलि, विशाल, मीनाक्षी, दीपांक्षी, फैंसी ड्रेस में दिया, जया आर्या, वर्तिका, विवेक, आनंद, सूरज ने बाजी मारी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवीन प्राथमिक स्कूल खत्याड़ी, जूनियर हाईस्कूल तलाड़ विजेता रहे। मुख्य अतिथि बेस अस्पताल के डा. चंचल सिंह थे। अध्यक्षता संकुल समन्वयक बसंती पंचोलिया संचालन शांति पांडे और किरन वर्मा ने किया। निर्णायक किरन वर्मा, किरन नेगी, विजया नगरकोटी, कलावती मर्तोलिया, विनीता साह, ज्योति तिवाड़ी, वंदना मनकोटी, सुमन राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed