{"_id":"113-90295","slug":"Almora-90295-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफिया पर हो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफिया पर हो सख्त कार्रवाई
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बेरीपड़ाव (हल्द्वानी) में 400 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन भू-माफिया को सौंपने वाले अधिकारियों, नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री कार्यालय की इसमें मिलीभगत नहीं है तो सीएम को जांच शीघ्र सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद प्रदेश में नेताओं, अधिकारियों और भूमाफिया के गिरोहों ने राज्य के प्राकृतिक संसाधनों पर तेजी से कब्जा किया है। राज्य में जनता भूमाफिया से त्रस्त्र है, वहीं पूरा प्रशासन इनके सामने नतमस्तक है जो गंभीर चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरीपड़ाव (भगवानपुर) में सीलिंग की 40 एकड़ जमीन प्रभावशाली लोगों को अवैध रूप से हस्तांतरित करने में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभावशाली लोग शामिल हैं। यदि सीएम बेहतर राज्य चाहते हैं तो पूरे मामले की बारीकी से जांच करानी चाहिए। राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को भूमाफिया से बचाने के लिए राज्य में जम्मू कश्मीर की तरह संविधान की धारा 370 जैसी व्यवस्था जरूरी है।
विज्ञापन