फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मासी से कबडोला तक पहुंची सड़क

मासी से कबडोला तक पहुंची सड़क

Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
Almora Updated Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत/चौखुटिया (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने मासी-कनरैं-कबडोला और चौना-ऊंचावाहन मोटरमार्गों का लोकार्पण किया। उन्होंने कन्हऊधारा से गुढ्यार तक सीसी मार्ग बनाने सहित कई विकास कार्यों को मंजूरी दी। इससे दोनों स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया। उन्होंने ऊंचावाहन में राजीव गांधी के नाम से बारात घर और खेल मैदान बनाने का आश्वासन दिया। जलसंस्थान के ईई को हैंडपंप के लिए जगह तलाशने के भी निर्देश दिए तो विकलांग अमुली देवी को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा दिलाया। इस दौरान युवा विकास ग्राम समिति के पदाधिकारी प्रहलाद सिंह, बीडीसी सदस्य गोपाल मासीवाल, विजय गोरखा, मोहन सिंह, सलाहकार लाल सिंह, शंकर सिंह बिष्ट, बालक राम, कुंदन राम, गुंसाई राम, गोविंद राम आदि ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान विपिन भट्ट, राधा पांडे, प्रमुख विशन राम, प्रधान देवकी देवी, मनी राम, केदार सिंह, उत्तम सिंह, शंकर रावत, विजय जमनाल, भजन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed