{"_id":"113-88622","slug":"Almora-88622-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर गांधी और शास्त्री को याद किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर गांधी और शास्त्री को याद किया
Almora
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा के साथ याद किया गया। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकाली। इसके बाद कार्यालयों और संस्थानों में झंडा फहराया गया। गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघ व राजा राम, सबको सन्मति दे भगवान और वैष्णव जन तो तैने कहिए आदि भजन गाए।
नगर में सुबह नंदादेवी प्रांगण से चौघानपाटा तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में सेंटपाल स्कूल के बच्चे महात्मा गांधी और भारत माता के वेश में सजे थे। डे-केयर सेंटर, सर्व दलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा में महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, वरिष्ठ पत्रकार पीसी जोशी, डा. शमशेर सिंह बिष्ट अवकाश प्राप्त बिग्रेडियर किशोर जोशी, डा. जेएस मेहता, गिरीश जोशी, आनंद सिंह ऐरी, मदन लाल साह आदि शामिल थे। नगर पालिका में जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी जवाहर लाल साह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने लोगों से स्वच्छता को नियमित व्यवहार में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 46 कर्मचारियों का पुरस्कृत किया। उधर अल्मोड़ा जेल में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रभारी जेलर इंद्र सिंह वाल्दिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।