{"_id":"113-78120","slug":"Almora-78120-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से दो किशोरों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से दो किशोरों की मौत
Almora
Updated Sat, 24 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौलेखाल। नेवलगांव से बारात से लौट रहे दो किशोरों की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बारात तल्ला सल्ट के स्याही गांव से नेवलगांव गई थी। बृहस्पतिवार सायंकाल चार बाजे वापसी के दौरान लैंण गांव निवासी राकेश (14) पुत्र राम सिंह और घचकोट निवासी गोपाल(13) पुत्र राजे सिंह अपने दो अन्य किशोर साथियों के साथ अनेड़ी में रामगंगा नदी पर नहाने लगे। गोपाल और राकेश नदी की गहराई की तरफ जाने लगे और डूब गए। दो अन्य किशोरों ने किसी तरह तैरकर नदी के किनारे पहुंचकर जान बचाई और आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने रात्रि 11 बजे तक खोजबीन की, तब जाकर नदी में शव मिले। सूचना राजस्व पुलिस को दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने शवों को उनके घरों तक पहुंचाया। इधर उप राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र मर्तोलिया ने बताया कि वह लोग सुबह मौके पर गए थे, लेकिन शव पहले ही घर ले जा लिए गए। घर पर शव का पंचनामा नहीं किया जाता है।