{"_id":"113-66931","slug":"Almora-66931-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमगड़ा में उप तहसील की मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लमगड़ा में उप तहसील की मंजूरी
Almora
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकार ने अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में उप तहसील की स्थापना को मंजूरी दे दी है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि शासन ने उप तहसील स्थापना का शासनादेश जारी कर दिया है। उप तहसील को मंजूरी दिलाने के लिए क्षेत्रवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि शासन ने लमगड़ा में उप तहसील स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस तहसील में लमगड़ा क्षेत्र के 104 गांव शामिल होंगे। इनमें नौरा, ढौरा, बघाड़ी, लमगढ़ा, जलना, सत्यूं, ठाणामटेणा, ठाट, सांगड़, धारखोला, कनरा, चखुटिया, मोतियापाथर, शहरफाटक राजस्व क्षेत्र मिलाया गया है। उन्होंने बताया कि जैंती आईटीआई में आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण को शासन से 6.61 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। शासन ने कार्यदायी संस्था को 50.84 लाख अवमुक्त रुपये कर दिए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को निर्माण के लिए निविदा शीघ्र आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
उप तहसील की मंजूरी और अन्य योजनाओं की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का आभार जताया है। खुशी जताने वालों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता दिनेश कुंजवाल, जीत सिंह धानक, किरन कबडवाल, माया बरगली, रेखा नेगी, डिकर सिंह, मोहन सिंह धानक, लाल सिंह अधिकारी, पूरन सिंह राणा, बिशन रावत आदि शामिल हैं।