{"_id":"113-66860","slug":"Almora-66860-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों को स्वर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों को स्वर्ण
Almora
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत। थाईलैंड में संपन्न थाईलैंड ओपन अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत की टीम ने चार स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीते हैं। अकेले तीन स्वर्ण उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया है। उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष सांसद केसी सिंह बाबा शीघ्र ही तीनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
बैंकाक से लौटकर भारतीय कराटे टीम के कोच सतीश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता 16 और 17 नवंबर को बैंकाक ओलंपिक स्टेडियम में खेली गई। थाईलैंड कराटे लैंड फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत के 22 सदस्यीय दल ने शिरकत की थी। टीम ने कुल चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। तीन स्वर्ण उत्तराखंड के दीपक अधिकारी(चंपावत), अखिल हंसराज और गिरीश चंद्र जोशी (दोनों पिथौरागढ़ के) ने प्राप्त किए। उन्हाेंने बताया कि सांसद केसी सिंह बाबा उन्हें शीघ्र सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता में कुल आठ देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। श्री जोशी ने बताया कि थाईलैंड कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष छूटीनंट फिरोमककड़ी ने उन्हें बेस्ट कोच का प्रमाण पत्र प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय कराटे महासंघ के अध्यक्ष रामेश्वर निर्वाण, रेफरी काउंसिल के महासचिव हसरत अली, साई के निदेशक एमएस त्यागी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी राशिका सिद्दीकी सहित तमाम लोगों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।